BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 05:24 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  2. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  3. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  4. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  5. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  6. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  7. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  8. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  9. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  10. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  11. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  12. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  13. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  14. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  15. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात

पीएम मोदी की ‘वैक्सीन कूटनीति पर थरूर की प्रशंसा पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी बोले, ‘आरोप लगाने वाले हो रहे बेनकाब ‘

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मार्च 2025, 11:20 PM IST
पीएम मोदी की ‘वैक्सीन कूटनीति पर थरूर की प्रशंसा पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी बोले, ‘आरोप लगाने वाले हो रहे बेनकाब ‘
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा है कि पीएम मोदी की वैक्सीन कूटनीति को लेकर कल तक जो कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे थे, अब वे बेनकाब होने लगे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी की वैक्सीन कूटनीति की कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने भारत की ग्लोबल सॉफ्ट पावर को मजबूत किया। शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी की कोविड-19 वैक्सीन कूटनीति की प्रशंसा करने पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बीएनटी न्यूज़ से बात की।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अथक काम किया। पीएम मोदी के प्रयास उल्लेखनीय थे, जिसे दुनियाभर के लोगों ने देखा है, जो एक उदाहरण बना। पीएम के इस प्रयास के लिए विश्व भर के लोगों से उन्हें सम्मान मिला। हालांकि, कुछ लोग फिर भी आलोचना करने से नहीं चूके। लेकिन ऐसा करने वाले अब खुद बेनकाब हो रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने के आरोप पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सांप्रदायिक शोषण की होड़ चल रही है, सांप्रदायिकता को मजबूत करने की होड़ चल रही है। लोग समाज में भ्रम और विरोधाभास पैदा करने में लगे हुए हैं, सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आज मीठी ईद है और मीठी ईद के दिन भी कड़वी-कड़वी बात कर रहे हैं। मीठी ईद के दिन इस तरह की बाते कर त्योहार के टेस्ट को खराब कर रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि कमरे में टोपी और सड़क पर तिलक लगाकर सेक्युलरिज्म के सर्वश्रेष्ठ सियासी सुरमा बन जाएंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।

केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) द्वारा राज्य के सांसदों से वक्फ संशोधन बिल पर की गई अपील पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एक चीज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह बिल संसद में बना था और संसद में ही सुधार होगा। कुछ लोगों ने इस बिल को लेकर भ्रम फैलाने का काम किया। इस बिल को लेकर देश आगे बढ़ चुका है। इस संशोधन से किसी की धार्मिक आस्था को ठेस नहीं पहुंचेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *