BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 06:45 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 3:57 PM IST
पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार थमेगी नहीं : रेखा गुप्ता
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली में विकास की रफ्तार नहीं थमेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पीएम मोदी ने जब मुझे दिल्ली की सेवा का अवसर दिया, तो यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्प था- जनसेवा पर केंद्रित राजनीति, और नीति जो जनकल्याण के लिए हो। इन 100 दिनों में हमने हर वादा जमीन पर उतारने की दिशा में प्रभावी काम किया। हमारी प्राथमिकता साफ थी- विकास ऐसा जो दिखाई भी दे और महसूस भी हो। स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और ई-गवर्नेंस- हर मोर्चे पर हमारी कोशिश यही रही कि दिल्ली एक सशक्त, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बने। पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन से ही यह संभव हो पाया है। दिल्ली की जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। बदलाव की नींव रखी जा चुकी है, विकास की रफ्तार अब थमेगी नहीं। दिल्ली अब सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ, निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।”

शुक्रवार को दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक वर्कबुक जारी की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस वर्कबुक में सरकार की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विवरण शामिल है। आयुष्मान भारत योजना का विस्तार, यमुना सफाई अभियान और महिला समृद्धि योजना जैसे महत्वपूर्ण कदम इन 100 दिनों की सेवा का प्रतिबिंब है। हमारी सरकार पीएम मोदी के दिखाए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के राह पर अग्रसर है। इसी राह पर चलते हुए यह वर्कबुक सभी विधानसभाओं में वितरित की जाएंगी, ताकि नागरिकों को भी उनके चुने हुए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा मिल सके। यह केवल 100 दिनों की रिपोर्ट नहीं, बल्कि बदलाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *