BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 16 मई 2025 05:38 AM
  • 35.52°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता के दावे से पलटे ट्रंप, बोले – ‘मैंने मदद की’
  2. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला इजरायल का साथ, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दी बधाई
  3. देशभर में चल रहे तुर्किए का बहिष्‍कार स्‍वागत योग्‍य : देवेन्द्र फडणवीस
  4. दरभंगा में बिना अनुमति छात्रावास में राहुल गांधी का कार्यक्रम, प्राथमिकी दर्ज
  5. पिछड़े, अति पिछड़े और दलित छात्रों से बात करने आया था, प्रशासन ने हमें रोक दिया : राहुल गांधी
  6. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया किनारा
  7. दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है, अमेरिका को लेकर जयशंकर का बयान
  8. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  9. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  10. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  11. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  12. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  13. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  14. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  15. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम बोले हृदय से आभार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मार्च 2025, 11:58 PM IST
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम बोले हृदय से आभार
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

सीएम सुक्खू ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट को एक्स पर रीशेयर करते हुए लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री जी।”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा सदा बनी रहे ताकि आप आने वाले कई वर्षों तक प्रदेश और देश की सेवा कर सकें।”

राजस्थान के गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सीएम सुक्खू ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप सभी का हृदय से आभार। प्रदेशभर से मिल रही शुभकामनाएं और दुआएं लगातार मेरी ऊर्जा और संकल्प को नया आयाम दे रही हैं। आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे जन-जन की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *