BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 07:51 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम टला, मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक के बीच फैसला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 दिसंबर 2024, 10:54 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम टला, मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक के बीच फैसला
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी में होने वाली परिवर्तन यात्रा को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में घोषित सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर पुनर्निर्धारित किया गया है।

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और भारत के 14वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली स्थित एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिंह के निधन पर सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है, जो 1 जनवरी 2025 तक रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कई सरकारी कार्यक्रमों को पुनर्निर्धारित किया गया है।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की रोहिणी रैली के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करने की योजना बनाई थी, जिसे अब 5 जनवरी 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, 3 जनवरी को एक और बड़ी रैली निर्धारित है।

योजना के तहत, पीएम मोदी 29 दिसंबर को रिठाला में एक नई मेट्रो लाइन की आधारशिला रखने और रोहिणी के जापानी पार्क में एक सभा को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, शिलान्यास समारोह की नई तारीखों की पुष्टि होना अभी बाकी है।

भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है, हालांकि अगले साल फरवरी में चुनाव होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

आम आदमी पार्टी 2015 और 2020 में अपनी निर्णायक जीत के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2015 में 67 और 2020 में 63 सीटें जीती थीं और दिल्ली विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *