BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:13 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

भाजपा ऊपर से नीचे तक पूरी तरह भ्रष्ट पार्टी : प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 8:45 PM IST
भाजपा ऊपर से नीचे तक पूरी तरह भ्रष्ट पार्टी : प्रियंका कक्कड़
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा को भ्रष्टाचारी पार्टी बताया।

राम मंदिर में रामलला के विराजमान को एक साल पूरे होने पर ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा को घेरते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने जहां पर राम मंदिर बनवाया, वहां के लोगों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने वहां के लोगों की जमीनों को हड़पा, उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया और बेघर कर दिया। भाजपा सरकार ने वहां पर बुलडोजर चलवा दिया। राम मंदिर बनने के बाद पहली बारिश में मंदिर की छत लीक हो गई, ऐसा वहां के पुजारी ने बताया। भाजपा बहुत भ्रष्टाचारी पार्टी है, वो ऊपर से नीचे तक पूरी तरह भ्रष्ट है। भाजपा कहती है कि उन्होंने भगवान को लाया है, वो कौन होते हैं, भगवान लाने वाले, उन्हें तो हम सबने लाया है।”

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के दिल्ली में रैली को लेकर ‘आप’ प्रवक्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पुलिस के जवान द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार कराने के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप के आरोप पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “उन्हें भाजपा की भाषा बोलनी बंद करनी चाहिए। भाजपाइयों ने पंजाबियों का जो अपमान किया है उसके लिए अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर दिल्ली के पंजाबी इतनी ज़ोर से बटन दबाएंगे कि भाजपा को इस बार करंट लगेगा।”

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा था, “प्रचार कोई भी आम व्यक्ति कर सकता है, लेकिन हमारा आरोप है कि दिल्ली में पंजाब पुलिस की गाड़ियां क्या कर रही हैं? सबको पता है कि पंजाब में किसकी सरकार है। क्या दिल्ली में किसी को हरियाणा पुलिस या यूपी पुलिस की गाड़ियां दिखती हैं? बॉर्डर स्टेट के पुलिस की गाड़ियां तो यहां पर दिखती नहीं हैं, ऐसे में पंजाब पुलिस की गाड़ियां दिल्ली में क्या कर रही हैं? हमें शक है दिल्ली में पंजाब पुलिस के जरिए गलत प्रचार किया जा रहा है। अगर उन्हें दिल्ली से कार्यकर्ता नहीं मिला तो वे पंजाब, यूपी कहीं से भी अपने कार्यकर्ता लाएं। इसके लिए कोई मना नहीं करता, लेकिन पुलिस और किसी राज्य के अधिकारी कैसे चुनाव प्रचार कर सकते हैं? यह बहुत ही गंभीर मामला है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *