BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 09:39 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  2. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  5. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  6. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  7. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  8. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  9. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  10. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  11. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  12. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  13. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  14. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  15. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी

भाजपा और कांग्रेस असल में ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ : प्रियंका कक्कड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अप्रैल 2025, 5:22 PM IST
भाजपा और कांग्रेस असल में ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ : प्रियंका कक्कड़
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में कांग्रेस को क्लीन चिट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा है।

‘आप’ ने आरोप लगाया है कि यह क्लीन चिट कांग्रेस को दिल्ली में भाजपा की मदद करने के बदले में इनाम स्वरूप मिली है।

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह घटना भाजपा और कांग्रेस के बीच गहरी जुगलबंदी को उजागर करती है।

उन्होंने कहा, “नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी न होना, जमीन घोटालों में कांग्रेस के दामाद का जेल न जाना और अब ईडी द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना, यह दिखाता है कि दोनों पार्टियों में कैसी मिलीभगत है। भाजपा और कांग्रेस असल में ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ हैं।”

प्रियंका कक्कड़ ने आगे आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की खुलकर मदद की थी और अब कांग्रेस को इसका इनाम मिला है। उन्होंने कहा, “आज भाजपा में 90 प्रतिशत वही कांग्रेसी नेता हैं, जिन पर पहले भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। हिमंता बिस्वा सरमा इसके बड़े उदाहरण हैं, जिन पर भाजपा ने पहले आरोप लगाए, लेकिन भाजपा में आते ही वे पाक-साफ हो गए और असम के मुख्यमंत्री बन गए।”

उन्होंने यह भी बताया कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर कराना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने ‘आप’ सरकार बनने के तीन महीने के अंदर ही दिल्ली सरकार से एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) छीन ली थी। उन्होंने सवाल किया कि अगर भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो फिर कांग्रेस के नेताओं को संरक्षण क्‍यों मिल रहा है?

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हुई हार के बाद से ही “आप” लगातार कांग्रेस पर भाजपा का साथ देने की बात करती नजर आ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *