BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 08:58 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

भाजपा की ‘बी’ टीम हैं मायावती : उदित राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:14 PM IST
भाजपा की ‘बी’ टीम हैं मायावती : उदित राज
Read Time:2 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि मायावती भाजपा की बी टीम है। अब समय आ चुका है कि दलित समाज इन्हें पहचानें।

उन्होंने कहा कि मायावती ने इस देश के दलित समुदाय के साथ छलावा किया है, जिसे अब इस देश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती है। मायावती ने पिछले 40 सालों में दलितों के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने आज तक दलित समुदाय के हित में कोई मांग नहीं की। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए आज तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने आज तक दलितों के हित में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने संविधान के लिए कोई काम नहीं किया। वह सिर्फ अपनी राजनीतिक उन्नति के बारे में सोचती हैं। जिसे अब दलित समुदाय समझ चुका है।

उन्होंने कहा कि अब दलित समुदाय कांग्रेस के खेमे में आ चुका है। मैं मायावती से कहना चाहूंगा कि दलित समुदाय के पक्ष में अच्छा काम करें। लेकिन, मायावती भी इस बात को भली भांति जानती हैं कि उन्होंने दलित समुदाय के हितों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने आगे कहा कि मायावती ईडी और सीबीआई के डर से केवल वही करती हैं, जो भाजपा उन्हें करने के लिए कहती है, तो ऐसे में उनके जेहन में कई तरह के डर हैं कि खुद को सलाखों के पीछे जाने से कैसे बचाएं। खुद का राजनीतिक भविष्य कैसे बचाएं। खुद की संपत्ति कैसे बचाएं।

उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से बसपा भाजपा की बी टीम बन चुकी है। मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खुद यह कहा था कि सपा से बेहतर है कि भाजपा जीत जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *