BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 19 मई 2025 10:33 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी पारियां
  2. पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान
  3. पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों चित, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
  5. 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव
  6. विभिन्न देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजना स्वागत योग्य कदम : महबूबा मुफ्ती
  7. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वित्तीय विवरणों की हो रही जांच
  8. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति
  9. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  10. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  11. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  12. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  13. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  14. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  15. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

भाजपा को दिल्ली में पांच साल और काटना पड़ेगा वनवास : पवन खेड़ा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 8:14 PM IST
भाजपा को दिल्ली में पांच साल और काटना पड़ेगा वनवास : पवन खेड़ा
Read Time:6 Minute, 28 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु चरण सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से गुरु चरण सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।

पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “केजरीवाल को अपनी सरकार की रिपोर्ट देनी चाहिए, क्योंकि इनकी सरकार शराब मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त रही है। उन्हें पहले इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने शराब के ठेके बेचकर जो पैसा कमाया था, उन्हें इसके बारे में बताना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग शीला दीक्षित की सरकार को याद कर रहे हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि भाजपा ने पिछले 27 साल दिल्ली में वनवास काटा है और उन्हें आगामी पांच साल और वनवास काटना पड़ेगा।”

कृष्णा नगर विधानसभा सीट कभी भाजपा का गढ़ होता था। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पांच बार विधानसभा का चुनाव जीता। लेकिन, 2015 में भाजपा के इस किले में आम आदमी पार्टी ने सेंध लगाई थी।

आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अनिल गोयल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने विकास बग्गा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से गुरु चरण सिंह को मैदान में उतारा है।

अनुमान के अनुसार, कृष्णा नगर विधानसभा में जातीय समीकरण मिलाजुला है। यहां पर मुस्लिम वोटर 14.8 हैं। इसके अलावा, शर्मा, गुप्ता, सिंह सहित अन्य जातियों के वोटर हैं। ये सभी वोटर इस बार के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

कृष्णा नगर में कुल वोटर 2,21,909 हैं। इसमें 1,15, 221 पुरुष और 1,06,684 महिला मतदाता हैं। चार थर्ड जेंडर वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर वोटर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नभाजपा को दिल्ली में पांच साल और काटना पड़ेगा वनवास : पवन खेड़ा

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु चरण सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से गुरु चरण सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।

पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “केजरीवाल को अपनी सरकार की रिपोर्ट देनी चाहिए, क्योंकि इनकी सरकार शराब मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त रही है। उन्हें पहले इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने शराब के ठेके बेचकर जो पैसा कमाया था, उन्हें इसके बारे में बताना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग शीला दीक्षित की सरकार को याद कर रहे हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि भाजपा ने पिछले 27 साल दिल्ली में वनवास काटा है और उन्हें आगामी पांच साल और वनवास काटना पड़ेगा।”

कृष्णा नगर विधानसभा सीट कभी भाजपा का गढ़ होता था। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पांच बार विधानसभा का चुनाव जीता। लेकिन, 2015 में भाजपा के इस किले में आम आदमी पार्टी ने सेंध लगाई थी।

आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अनिल गोयल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने विकास बग्गा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से गुरु चरण सिंह को मैदान में उतारा है।

अनुमान के अनुसार, कृष्णा नगर विधानसभा में जातीय समीकरण मिलाजुला है। यहां पर मुस्लिम वोटर 14.8 हैं। इसके अलावा, शर्मा, गुप्ता, सिंह सहित अन्य जातियों के वोटर हैं। ये सभी वोटर इस बार के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

कृष्णा नगर में कुल वोटर 2,21,909 हैं। इसमें 1,15, 221 पुरुष और 1,06,684 महिला मतदाता हैं। चार थर्ड जेंडर वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर वोटर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *