BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 02:28 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  2. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  3. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  4. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  5. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  6. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  7. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  8. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  9. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  10. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  11. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  12. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  13. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  14. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  15. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार

भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां : केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2025, 9:14 AM IST
भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को दे रहे हैं गंदी-गंदी गालियां : केजरीवाल
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद हर तरह ब‍िधूड़ी की आलोचना हो रही है। इसी बीच उनका एक और विवादित बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर टिप्पणी की है। बिधूड़ी के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “भाजपा के नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।”

दिल्ली के कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर बयान दिया था। एक सभा को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया, ये इनका चरित्र है।

इससे पहले , रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बिधूड़ी ने कहा था कि लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। हालांकि, बाद में सफाई पेश करते हुए उन्होंने आईएएनएस से कहा कि यह बयान लालू यादव द्वारा दिए गए उस बयान का संदर्भ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी सड़क बनाई जाएगी। मैंने सिर्फ इसका संदर्भ देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के गाल जैसी सड़क बनाएंगे। इसमें कुछ गलत नहीं है। मुझे दुख है कि विपक्ष उस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है, जो उनके खुद के चरित्र में विद्यमान है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *