BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 04:22 AM
  • 34.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को थमाया ‘1984’ लिखा बैग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 दिसंबर 2024, 3:16 PM IST
भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को थमाया ‘1984’ लिखा बैग
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को एक बैग गिफ्ट किया। जिसे स्वीकार कर कांग्रेस सांसद वहां से निकल गईं। बैग पर 1984 लिखा हुआ था।

ये अक्षर लाल रंग से लिखा गया था।

अपराजिता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मौजूदा समय में कांग्रेस की सार्थकता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। देश की जनता लगातार कांग्रेस को खारिज कर रही है। कांग्रेस के पास अमित शाह के भाषण को तोड़ मरोड़कर पेश करने के अलावा अब कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचा है।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस की करतूतों को याद दिलाने के लिए यह बैग प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया गया है, जिसमें खून के छींटे भी लगे हुए हैं, जो कि 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हैं।”

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी अपने बैग को लेकर सुर्खियों में हैं।

इससे पहले 16 दिसंबर को प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन लिखा एक बैग लेकर पहुंचीं थीं। भाजपा ने इसे लेकर सवाल खड़े किए थे।

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा था, “गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की मानसिकता विदेशी सोच, विदेशी मुखौटे को दर्शाती है।”

केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा था, “प्रियंका गांधी फिलिस्तीन का बैग लेकर आई हैं, उन्हें भारत का बैग लेकर आना चाहिए। असंबंधित मुद्दों को लाकर वह सिर्फ नाटक कर रही हैं।”

इसके बाद 17 दिसंबर को प्रियंका गांधी बांग्लादेश के ‘हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों’, लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थीं।

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा था, “बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *