BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 01:58 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजे सरकार : कनिमोझी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 फ़रवरी 2025, 8:11 PM IST
भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजे सरकार : कनिमोझी
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। डीएमके सांसद कनिमोझी ने श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में केंद्र सरकार से समाधान खोजने की मांग की है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने के लिए सरकार को बातचीत करनी चाहिए।

डीएमके सांसद कनिमोझी ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “भारतीय मछुआरों खासकर तमिलनाडु के मछुआरों को लगातार परेशान और गिरफ्तार किया जाता रहा है। इतना ही नहीं, उनकी नावों और उपकरणों को श्रीलंका नौसेना द्वारा जब्त कर लिया जाता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री लगातार केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस उत्पीड़न और निर्णय का स्थायी समाधान खोजने का अनुरोध कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर बार जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री से मिलते हैं तो वे इस बात पर जोर देते हैं कि हमें तमिलनाडु के मछुआरों की दुर्दशा का समाधान करना है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को स्थायी रूप से हल करने के लिए मछुआरों और श्रीलंका के अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू करने और समितियां बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।”

सांसद कनिमोझी ने कहा, “मैं तमिलनाडु और हमारे मछुआरों की ओर से केंद्र सरकार से अनुरोध करती हूं कि कृपया इस मुद्दे को स्थायी रूप से हल करने पर विचार करें। साथ ही तुरंत सुनिश्चित करें कि हमारे गिरफ्तार किए गए मछुआरों को उनकी नावों के साथ सुरक्षित तमिलनाडु को वापस लौटाया जाए।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए प्रयास करना चाहिए। भारत-श्रीलंका वार्ता की व्यवस्था की जानी चाहिए। कई वर्षों से केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया है। हम इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।A

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *