BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 04:53 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार: जितेंद्र सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 8:55 PM IST
भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार: जितेंद्र सिंह
Read Time:4 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में “टेक्नोलॉजी डायलॉग 2025″ को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारत परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों (ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी) के साथ दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

जितेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम में ‘विजन इंडिया टेकेड’ का अनावरण किया, जिसमें भारत के लिए विशेष रूप से इनोवेशन और प्रौद्योगिकी में ग्लोबल नेतृत्व की भूमिका की परिकल्पना की गई है।

जितेंद्र सिंह ने अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ), राष्ट्रीय क्वांटम मिशन और भारत एआई मिशन जैसी पहलों को उजागर करते हुए कहा, ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत के उस दृष्टिकोण की आधारशिला है, जिसके तहत को इनोवेशन, आर्थिक विकास और जलवायु परिवर्तन तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण ग्लोबल मुद्दों के समाधान के लिए एक वैश्विक केंद्र में तब्दील करना है।”

उन्होंने 2020 के दशक को ‘टेकेड फॉर इंडिया’ बनाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने ने कहा, “भारत के लिए ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है।”

जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ साझेदारी करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य समान साझेदारियों को बढ़ावा देना है जो ग्लोबल चुनौतियों का समाधान करें तथा भारत की ‘ग्लोबल वैल्यू चेन’ में एकीकरण को भी बढ़ावा दें।”

उन्होंने कहा कि नैतिक प्रौद्योगिकी शासन, जिम्मेदार इनोवेशन और मजबूत बौद्धिक संपत्ति सुरक्षा बहुत जरूरी है, ताकि प्रौद्योगिकी प्रगति का लाभ सभी को मिले सके।

इस कार्यक्रम में भारत के जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बताया गया, जिसमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न और एक सहायक नीति वातावरण है, जो अग्रिम प्रौद्योगिकियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए एक आकर्षण केंद्र बन रहा है।

सिंह ने वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने और समान तकनीकी (प्रौद्योगिकी) साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मजबूत बौद्धिक संपत्ति अधिकार ढांचे के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में चर्चा का एक और मुख्य बिंदु अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

उन्होंने कहा कि वैभव शिखर सम्मेलन और ओसीआई वैज्ञानिक योजना जैसी पहल विदेशों में भारतीय इनोवेटर्स को घरेलू हितधारकों से जोड़ती हैं, ताकि सह-नवप्रवर्तन और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिल सके।

जितेंद्र सिंह ने कहा, “भारत की तकनीकी यात्रा ग्लोबल प्रगति में सार्थक योगदान देने के साथ-साथ सतत और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के बारे में है। अपनी प्रतिभा, गतिशील स्टार्टअप और ग्लोबल भागीदारी के साथ, भारत परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों (ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी) द्वारा संचालित भविष्य में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *