BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 10:29 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 10:04 PM IST
मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट अरब सागर में करंजा के उरण में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन मौतों की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के बुचर द्वीप पर दोपहर बाद करीब 3:55 बजे ‘नीलकमल’ नाम की नाव हादसे का शिकार हो गई। शाम 7:30 बजे तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर की मदद से नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी गुरुवार सुबह मिलेगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।”

नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, येलोगेट पुलिस स्टेशन की तीन बोट और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है।

घटना की वीडियो भी सामने आया है, इसमें देखा जा सकता है कि बोट धीरे-धीरे पानी में डूब रही है। लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है।

संयुक्त अभियान कमान (जेओसी) और बीएमसी के अनुसार, नौका (बोट) ‘नीलकमल’ अचानक लड़खड़ा गई और करंजा के उरण के पास पलट गई। अन्य नौकाओं से यात्रियों द्वारा खींचे गए इस हादसे के वीडियो में लोगों को मदद के लिए चिल्लाते, तैरने के लिए अपने हाथ-पैर फड़फड़ाते या अरब सागर के पानी में डूबने से अपने प्रियजनों को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *