BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 01:42 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  2. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  3. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  4. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  5. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  6. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  7. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता
  8. पहलगाम हमले पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- ‘पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट’
  9. पहलगाम हमले के विरोध में चैंबर एंड बार एसोसिएशन ने किया पूर्ण बंद का आह्वान, महबूबा मुफ्ती ने किया समर्थन
  10. पहलगाम हमले पर आई विदेशी प्रतिक्रिया, अमेरिका, इजरायल और यूक्रेन ने जताया दुख
  11. पहलगाम हमला निंदनीय, आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने और जड़ से खत्म करने की जरूरत : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
  12. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  13. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  14. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  15. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’

यमुना के गंदे और जहरीले पानी के लिए भाजपा-आप दोनों जिम्मेदार: इमरान मसूद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 9:59 PM IST
यमुना के गंदे और जहरीले पानी के लिए भाजपा-आप दोनों जिम्मेदार: इमरान मसूद
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

इमरान मसूद ने बीएनटी न्यूज़ से बात की और कई सवालों के जवाब दिए। यमुना का पानी जहरीला है इस मुद्दे पर आज अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ काम कर रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायरमेंट के बाद अपने लिए कोई पद चाह रहे हैं इसलिए भाजपा का साथ दे रहे हैं।

इस पर इमरान मसूद ने कहा कि सही बात है चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण होकर काम कर रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस पर बोल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि यमुना का पानी बहुत गंदा और जहरीला है। केजरीवाल क्या जवाब दे पाएंगे? इसके लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं। यमुना हरियाणा से निकलकर आती है। एनजीटी ने जो रिपोर्ट यमुना के लिए दी है उसे पढ़ लीजिए सब साफ हो जाएगा।

अखिलेश यादव दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए रैली कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आप लोग साथ हैं और दिल्ली में अलग-अलग हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह फैसला अखिलेश यादव का है, इसमें हम क्या बता सकते हैं। हम तो यूपी में उनका समर्थन कर रहे हैं। मिल्कीपुर में हम उनका समर्थन कर रहे हैं।

आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अल्पसंख्यकों और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है ऐसा क्यों? इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या वक्फ बोर्ड का बिल लाकर मुसलमानों को टारगेट नहीं किया जा रहा है। पूरी तरह से मुसलमानों को टारगेट करके नफरत का माहौल बनाना चाहते हैं। बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर नये मुद्दे को शुरू किया जाता है। बेरोजगारी, शिक्षा और विकास पर ये बात नहीं करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *