BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 01:07 AM
  • 36.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

राजनीतिक माहौल बिगाड़ रहे ‘आप’ और भाजपा : कुमारी शैलजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 11:29 PM IST
राजनीतिक माहौल बिगाड़ रहे ‘आप’ और भाजपा : कुमारी शैलजा
Read Time:4 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना में जहर मिलाने का आरोप तूल पकड़ता जा रहा है। इस आरोप पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पिया। इसके बाद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। इस पर कांग्रेस पार्टी की नेता कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ” दोनों पार्टियां मिलकर न केवल राजनीतिक माहौल को बिगाड़ रही हैं, बल्कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर ड्रामा भी कर रही हैं। दिल्ली की जनता को पहले भी धोखा दिया गया था और अब भी वही कोशिश की जा रही है, लेकिन दिल्ली वाले इन दोनों पार्टियों को समझ चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली चुनाव पर कहा, “दिल्ली के लोग अब दोनों पार्टियों को पहचान चुके हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में दिल्ली वाले समझेंगे कि दोनों ने मिलकर उन्हें गुमराह किया है। चाहे केंद्र में भाजपा की सरकार हो या राज्य में आप की, दोनों ने मिलकर दिल्ली की जनता को धोखा दिया। आज जो दिल्ली की बदहाली है, उसके लिए इन दोनों पार्टियों का समान रूप से योगदान है। हमें विश्वास है कि लोग कांग्रेस पार्टी के काम को याद करेंगे, क्योंकि जो विकास पहले हुआ था, वही अब ठप हो गया है, और लोग कांग्रेस का साथ देंगे।”

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली को जहरीले पानी की सप्लाई दे रही है। इस पर हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और सोनीपत की अदालत ने उन्हें 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पीकर एक बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

अरविंद केजरीवाल ने सैनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यमुना का पानी पीने का नाटक किया और बाद में वही पानी वापस नदी में थूक दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “जब मैंने कहा कि यमुना का पानी अमोनिया मिलाकर प्रदूषित किया गया है, जिससे यह दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है, तो उन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी। जिस पानी को वे खुद नहीं पी सकते, वही पानी वे दिल्ली की जनता को पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसे होने नहीं दूंगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *