BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:37 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को व‍िधानसभा उपचुनाव में उम्‍मीदवार बनाने पर विपक्ष ने साधा केजरीवाल पर निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 8:27 PM IST
राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को व‍िधानसभा उपचुनाव में उम्‍मीदवार बनाने पर विपक्ष ने साधा केजरीवाल पर निशाना
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम सीट से व‍िधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। माना जा रहा है राज्यसभा से खाली हुई उनकी सीट से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। इस पर आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इशारों-इशारों में तंज कसा। साथ ही कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह ‘बिट्टू’ ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा।”

स्वाती मालीवाल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “कुर्सी के लिए… कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर…।”

पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी अपने एक्स पोस्ट में केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए प्लान के अनुसार काम शुरू होने लगा है। केजरीवाल अगर राज्यसभा सदस्‍य बन जाते हैं, तो वह ‘अंडर कवर चीफ मिनिस्टर’ बनकर पंजाब को कंट्रोल करेंगे। चेहरा भगवंत मान का होगा, लेकिन कंट्रोल केजरीवाल का होगा। इसके बाद दिल्लीवाले ऐसे हालात बना देंगे कि भगवंत मान साहब को किसी बहाने से हटा दिया जाएगा और अरविंद केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री बन जाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह ‘बिट्टू’ ने एक्स पर क‍िए पोस्ट में लिखा, “आम आदमी पार्टी के मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा अचानक लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव क्यों लड़ रहे हैं? क्या अरविंद केजरीवाल राज्यसभा में जाने की योजना बना रहे हैं? क्या उन्हें दिल्ली में सरकारी बंगला चाहिए? अपनी तानाशाही को कायम रखने के लिए यह आदमी किसी भी हद तक जा सकता है। लालच की कोई सीमा नहीं होती!”

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना पश्चिम सीट से विधानसभा उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है।

‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व का आभारी हूं। अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *