BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:30 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हुए अभिषेक मनु सिंघवी, बोले ‘सच में आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 1:30 PM IST
रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हुए अभिषेक मनु सिंघवी, बोले ‘सच में आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव’
Read Time:2 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी रविवार सुबह अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। राम लला के दर्शन को अपना ‘दिव्य सौभाग्य’ और ‘आत्मा को झकझोरने वाला अनुभव’ करार दिया।

रामलला के दर्शन और मंदिर में प्रार्थना अर्पित करने के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा की।

अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने और आज सुबह की आरती के दौरान प्रार्थना करने का दिव्य सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री राम हमारे देश को शांति, सद्भाव और समृद्धि प्रदान करें। जय श्री राम!”

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अयोध्या की पवित्र भूमि पर घूमते हुए मुझे एक अवर्णनीय शांति का अनुभव हुआ – भगवान श्री राम की जन्मभूमि की दिव्य आभा हर कोने को भक्ति और शांति से भर देती है। घाट, मंदिर और लोगों की अटूट आस्था अयोध्या को एक कालातीत आध्यात्मिक खजाना बनाती है। वास्तव में एक आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव!”

इससे पहले, शनिवार को अभिषेक मनु सिंघवी ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद वह लेटे हुए हनुमान जी समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। संगम स्नान के बाद नौका विहार का भी आनंद लिया। इस संबंध में एक्स पर उन्होंने लिखा, “प्रयागराज में पावन संगम तट पर नौका विहार का अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ। गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पवित्र संगम में आस्था और आध्यात्मिक शांति का एहसास हुआ। महाकुंभ का यह दिव्य माहौल अद्वितीय है!”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *