BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 04 जून 2025 03:38 PM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  2. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  3. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  4. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा
  5. राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना का किया अपमान : संबित पात्रा
  6. विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
  7. पंजाब : सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जा रही तेलुगू भाषा और संस्कृति
  8. भोपाल: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ट्रंप के आगे सरेंडर करने का आरोप लगाया
  9. एनसीसी कैडेटों की संख्या तीन लाख बढ़ाई जाएगी : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
  10. जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से कथित आतंकी संबंधों के चलते तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने किया साफ
  12. पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग, विपक्षी दलों की पीएम मोदी को चिट्ठी
  13. तुर्की की कंपनी सेलेबी का मध्यस्थता आवेदन भारत में खारिज
  14. ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश, रक्षा और गृह नीति विफल रही है : सुधाकर सिंह
  15. आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

राहुल गांधी पर सिरसा का तंज, ‘वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जून 2025, 10:39 PM IST
राहुल गांधी पर सिरसा का तंज, ‘वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं’
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सोमवार को जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और चीन से चंदा लेते हैं।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सिरसा ने राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। पाकिस्तान जो सवाल पूछता है, वही सवाल राहुल गांधी पूछने का काम करते हैं। राहुल गांधी की ओर से पूछे गए सवाल पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर चलाए जाते हैं।

सिरसा ने कहा कि देश की जनता देख रही है कि राहुल गांधी देश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उनके मन में कुछ और ही चल रहा है।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र से सवाल पूछ रही है और मांग कर रही है कि किन परिस्थितियों में सीजफायर करना पड़ा, इसकी जानकारी संसद का विशेष सत्र बुलाकर दें।

दिल्ली की भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज हम विभिन्न स्थानों पर नई सड़कों, सीवेज लाइनों और पेयजल आपूर्ति पर काम शुरू करने जा रहे हैं। पिछले 100 दिनों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहुत मेहनत की है। पूर्व की सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सिर्फ बहाने बनाए गए हैं। हमारे सामने चुनौतियां हैं, जिससे हमें निपटना है। इसीलिए दिल्ली में काम करने वाली सरकार आई है, बहाना बनाने वाली सरकार नहीं।

सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज नवजीवन स्कूल में पौधरोपण करते समय बच्चों की आंखों में हरियाली के सपने देखे। विश्व पर्यावरण दिवस के इस सप्ताह में मैंने एक संकल्प लिया है। प्रकृति से प्रेम को सिर्फ शब्दों में नहीं, काम में भी बदलना है। पर्यावरण की रक्षा सिर्फ एक दिन की मुहिम नहीं, यह एक जीवनशैली है। पीएम मोदी की सोच और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पौधा लगाना, जल बचाना और धरती को संवेदनशीलता से देखना, यही है असली विकसित भारत और विकसित दिल्ली का सपना।“

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *