BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 02:37 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दूसरा समन, जमीन से जुड़े सौदे के मामले में होगी पूछताछ
  2. भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए किया अनुरोध, बेल्जियम ने की पुष्टि
  3. हिसार से हवाई सेवा की शुरुआत, लोगों ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  4. कांग्रेस शासनकाल में ब्लैकआउट आम बात थी, अब ऐसा नहीं : पीएम मोदी
  5. यमुनानगर में बोले पीएम मोदी, कहा- औद्योगिक विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी
  6. मेहुल चोकसी के वकील ने कहा : मेरे मुवक्किल को भारत लाना नहीं होगा आसान
  7. आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत
  8. वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : पीएम मोदी
  9. अंबेडकर जयंती : देश बाबा साहेब को कर रहा याद, समरसता मैराथन में दिल से दौड़े दिल्ली वाले
  10. मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध: सूत्र
  11. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  12. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  13. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  14. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  15. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं

लोकसभा में आज से शुरू होगी ‘संविधान पर चर्चा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 दिसंबर 2024, 3:21 PM IST
लोकसभा में आज से शुरू होगी ‘संविधान पर चर्चा
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश में संविधान के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में शुक्रवार से दो दिन की चर्चा शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इस पर अपनी राय रखेंगे।

निचले सदन की कार्य सूची में लिखा गया है, “भारत के संविधान की 75 साल की शानदार यात्रा पर चर्चा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संविधान पर बहस की शुरुआत करेंगे।

भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी सदस्यों को 13-14 दिसंबर को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

प्रश्नकाल के बाद तुरंत चर्चा शुरू होगी, जो सदन के एजेंडे में भी है।

लोकसभा कार्यक्रम के अनुसार, सात मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़े मुद्दों पर कागजात पेश करेंगे और विभिन्न समितियां अपनी रिपोर्ट देंगे।

दोनों पार्टियों ने गुरुवार को बैठक की, ताकि वे अपनी रणनीति तैयार कर सकें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भी रणनीति को लेकर बैठक की। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे। गृह मंत्री ने बीजेपी के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ भी एक बैठक की।

विपक्षी कांग्रेस पार्टी की एक बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को खत्म होने की उम्मीद है। अब तक इस सत्र में सोरोस के साथ कांग्रेस के संबंध समेत कई मुद्दों पर हंगामा हुआ है। इस सत्र के दौरान संविधान पर बहस विपक्ष की प्रमुख मांग रही है।

बहस का मुख्य ध्यान 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाने के बाद से इसके महत्व और विकास पर होगा। भारतीय संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया, जिसके साथ ही भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।

भारत सरकार ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से, हर साल इस दिन संविधान को अपनाने का जश्न मनाया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *