BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:17 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

वीरेंद्र सचदेवा का आरोप, कहा- ‘दिल्ली और सुल्तानपुर में संजय सिंह के वोट’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 02 जनवरी 2025, 10:43 PM IST
वीरेंद्र सचदेवा का आरोप, कहा- ‘दिल्ली और सुल्तानपुर में संजय सिंह के वोट’
Read Time:3 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि संजय सिंह का दिल्ली और सुल्तानपुर दोनों जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, “संजय सिंह का सरकारी वोटर लिस्ट में कई जगह नाम है। इस मामले में जवाब उन्हे ही देना है, क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग को धोखा दिया और कानून के साथ छल करने का काम किया है।”

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “4 जनवरी 2024 को वो घोषणा करते हैं कि हमारा सुल्तानपुर से वोट गया है और 8 जनवरी को उनकी पत्नी एफिडेविट जमा कर कहती हैं कि सुल्तानपुर में वोट है। इसके अलावा नई दिल्ली विधानसभा और तिलक नगर विधानसभा में खुद को वोटर दिखाते हैं। वह चुनाव आयोग को धोखा दे रहे हैं और देश के लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मैं उन्हें बता दूं कि फर्जी मतदान पर एक साल की सजा है। मैं यही अपील करूंगा कि जो भी शख्स जाली वोट डालता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली को मिलने जा रही सौगात पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 4,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। झुग्गी में रहने वाले लोगों के लिए फ्लैट बनाए गए हैं, इसकी चाबी दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंटरों का भी शिलान्यास किया जाएगा। मुझे लगता है कि अगर दिल्ली का विकास संभव है तो वह सिर्फ भाजपा के साथ ही है। इसलिए अब दिल्ली वालों के लिए स्पष्ट संकेत है कि दिल्ली में अगर विकास करना है तो भाजपा के साथ काम करना है। दिल्ली में जब डबल इंजन की सरकार होगी तो बेहतर विकास होगा।”

उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के सवाल पर कहा, “दिल्ली में किसान और उनकी खेती को कभी भी दर्जा नहीं दिया गया है। दिल्ली में अगर किसानों को अपने लिए ट्रैक्टर भी लेना होता है तो उस पर टैक्स भी अधिक है, इसलिए वह नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए हरियाणा जाते हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पिछले 12 सालों में दिल्ली के किसानों की सुध नहीं ली है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *