BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 06:37 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

वेदों, पुराणों में स्पष्ट किए गए हैं मानवाधिकार : निशंक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2020, 9:29 AM IST
वेदों, पुराणों में स्पष्ट किए गए हैं मानवाधिकार : निशंक
Read Time:4 Minute, 13 Second

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| शैक्षिक फाउंडेशन द्वारा मानवाधिकार के विषय पर शनिवार को एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने मानवाधिकारों को वैदिक काल से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत में मानवाधिकारों को अनादिकाल से ही स्पष्ट किया गया है। ‘मानवाधिकार-राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दे एवं चुनौतियां पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन शनिवार को यहां राजधानी दिल्ली में किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “भारत के वेदों, पुराणों एवं संहिताओं में मानवाधिकार को अनादिकाल से ही स्पष्ट किया है और भारतीय संस्कृति ने मानव की विकास यात्रा में महžवपूर्ण भूमिका निभाई है।”

निशंक ने कहा, “मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो मनुष्य के गरिमामय जीवन जीने तथा उसकी स्वतन्त्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा की रक्षा को सुनिश्चित करता है। इस पर हो रही वैश्विक चर्चा का सम्बन्ध केवल वर्तमान परिप्रेक्ष्य से हो ऐसा नहीं है। सच तो यह है कि भारत में इसकी जड़ें सदियों पुरानी हैं।”

मानव संसाधन मंत्री ने देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए बताया कि देश में इस समय 1000 से ज्यादा विश्वविद्यालय और 45 हजार से ज्यादा डिग्री कॉलेज हैं। इसके साथ ही भारत विश्व का सबसे युवा देश है और जनसांख्यिकीय लाभांश के चलते वर्ष 2055 तक काम करने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या भारत में होगी। आज के चुनौतीपूर्ण वातावरण में भारत विश्व का तीसरा बड़ा शिक्षा तंत्र होने के नाते 33 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम समग्र विकास की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

निशंक ने कहा, “भारत में मानवाधिकार का चिन्तन हजारों वर्ष पुराना है। हमारे वेदों, शास्त्रों एवं अन्य ग्रन्थों में शासन करने वालों को ‘धर्म’ के आधार पर आचरण को ही आधार बनाया गया है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, ‘सर्वे भवन्ति सुखिन:’ एवं ‘अहिंसा परमोधर्म’ जैसे आधारभूत सिद्धांत हमारे देश की ही देन है।”

निशंक ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “इतिहास हमें बताता है कि नालंदा, विक्रमशिला और वल्लभी जैसे विश्वविद्यालय दुनिया के विभिन्न हिस्सों से छात्रों और विद्वानों के आकर्षण के केंद्र रहे हैं। विश्व के शीर्ष पर रहने का श्रेय हमें शिक्षा के माध्यम से ही मिला। विश्व गुरु भारत पुरातन काल में ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में समूचे विश्व का नेतृत्व केवल इसलिए प्रदान कर पाया क्योंकि उसकी शिक्षा तत्कालीन विश्व मे सर्वोत्कृष्ट और मूल्यों पर आधारित थी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *