BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 06:36 PM
  • 42.05°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 9:52 PM IST
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया
Read Time:3 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा सांसद डॉ संबित पात्रा ने बुधवार को कांग्रेस पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की आदत रही है कि वह नौटंकी करती है और झूठ फैलाती है। वे अपनी हताशा के कारण संसद को चलने नहीं देते। विपक्ष की हताशा का असली कारण भारत के संविधान पर चल रही लोकतांत्रिक बहस है।

मुझे बड़ा आश्चर्य हो रहा है की कांग्रेस पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही एक भ्रम का वातावरण पूरे हिंदुस्तान में बनाने की कोशिश कर रही है। इसके पीछे एक ही कारण है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान पर चर्चा की मांग की थी। कांग्रेस पहले दिन से ही संविधान पर चर्चा चाहती थी। लोकतांत्रिक तरीके से संविधान पर चार दिन चर्चा हुई। दो दिन लोकसभा और दो दिन राज्यसभा में संविधान पर चर्चा हुई।

पात्रा ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए उन पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा, “यह सर्वविदित है कि संविधान से खिलवाड़ करने वाले जवाहर लाल नेहरू थे, और जब इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और सोनिया गांधी शैडो (छाया) प्रधानमंत्री थीं।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि बाबा साहेब अंबेडकर के साथ किसी ने ज्यादती की तो वो कांग्रेस पार्टी ने की। उनको लोकसभा में आने तक नहीं दिया। उसका नतीजा आज कांग्रेस पार्टी की हताशा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान हो, चाहें संसद का बंद करना यह सब कुछ कांग्रेस पार्टी की हताशा का नजीता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी अपनी हताशा के कारण देश को बंधक नहीं बना सकती। उन्होंने संवैधानिक बहस और राजनीतिक गतिशीलता में कांग्रेस की भूमिका पर भाजपा के रुख को पुष्ट किया।

बता दें कि संबित पात्रा की टिप्पणी सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही राजनीतिक लड़ाई में ताजा हमला है। भारत के संविधान और उसके ऐतिहासिक संदर्भ को लेकर तनाव बढ़ने के साथ, यह वाकयुद्ध आने वाले दिनों में और भी गहरा होने वाला है। देश देख रहा है कि दोनों दल एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं, जिससे एक तीव्र राजनीतिक टकराव की स्थिति बन रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *