BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:05 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  2. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  3. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  4. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  5. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  6. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  7. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  8. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  9. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  10. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  11. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  12. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  13. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  14. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  15. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल

संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे : मनोज कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 दिसंबर 2024, 11:58 PM IST
संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे : मनोज कुमार
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को डोमा परिषद द्वारा महारैली की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज कुमार भी पहुंचे थे।

मनोज कुमार ने बीएनटी न्यूज़ के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “आप वहां जाकर लोगों से पूछ सकते हैं कि क्या हुआ। जैसे जलियांवाला बाग हत्याकांड में लोगों को गोली मारी गई थी, उसी तरह की क्रूरता यहां हुई है। संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि आप किसी को सामने से गोली मार देंगे। किसी ने अगर गलती की है तो कानून है सजा देने के लिए, लेकिन पुलिस सामने से गोली मार रही है।”

उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में हैं। एक तरफ वो हैं जो संविधान को खतरे में डाल रहे हैं और दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले लोग हैं। मैं बिहार के सासाराम से सांसद हूं। आपने लोकसभा चुनाव के दौरान देखा होगा कि भाजपा के बड़े लोगों ने चुनावी सभाओं में कहा था संविधान बदल देंगे। लेकिन क्या हुआ।

मनोज कुमार ने कहा, “हम सभी राहुल गांधी के साथ हैं। भारत के संविधान की हम लोग सुरक्षा की गारंटी देते हैं। संविधान बचाने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सदन से लेकर सड़क तक खून बहाने के लिए तैयार हैं। संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे।”

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता भाई जगताप के विवादित बयान पर उन्होंने कहा है कि जो गलत करते हैं, हमारी लड़ाई उनसे है। चाहे वह हमारा भाई ही क्यों न हो। मैं समझता हूं कि उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। गलत करने वाले लोगों को हम नहीं बचाएंगे। संभल घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें पकड़ना चाहिए और सख्त सजा देनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *