BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:24 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए : प्रियंका गांधी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 दिसंबर 2024, 5:31 PM IST
सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए : प्रियंका गांधी
Read Time:3 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आज विजय दिवस है। 1971 की लड़ाई को जिन शहीदों ने, जिन सेनाओं ने इसे लड़ा, मैं उनको नमन करना चाहती हूं। मैं देश की जनता को नमन करना चाहती हूं कि आज के दिन जो विजय देश ने पाई वह उनके बिना नहीं हो सकती थी। उस वक्त देश अकेला खड़ा था, कोई साथ नहीं था। बांग्लादेश की जनता की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस समय भारत की जनता एक होकर अपनी सेना के साथ खड़ी हुई, अपने नेतृत्व के साथ खड़ी हुई, अपने वसूलों के साथ खड़ी हुई। इंदिरा गांधी उस समय पीएम थीं। मैं उनको नमन करना चाहती हूं। उन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाया और ऐसा नेतृत्व दिखाया जिससे देश विजयी हुआ।”

प्रियंका गांधी ने सेना के मुख्यालय से वह तस्वीर उतारने का भी जिक्र किया जिसमें 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। हालांकि, इसी बीच पीठासीन अधिकारी ने अगले वक्ता को बोलने का मौका दे दिया।

इससे पहले प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न पूछते हुए प्रियंका गांधी ने लोकसभा में मानव-पशु संघर्ष पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वायनाड जिले में जंगली जानवरों के हमले से करीब 90 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जंगली जानवरों के हमलों का सामना करने वाले लोगों को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में सवाल उठाया।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह मुद्दा मुख्य मुद्दे से अलग है। उन्होंने कहा, “वायनाड क्षेत्र के तीन तालुका क्षेत्रों में मैं खुद भी गया था, हम लोगों ने पूरी टीम बनाई थी। हमने प्रशासन और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर काम किया था।” उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक का बड़ा इलाका है जिसमें यह लोकसभा क्षेत्र आता है। सरकार द्वारा जो कार्य कराए गए हैं, उसकी कॉपी वह अलग से कांग्रेस सांसद को उपलब्ध करा देंगे।

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और केरल के कई अन्य सांसदों ने शनिवार को वायनाड की भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *