BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 20 मई 2025 04:13 AM
  • 30.65°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
  2. आगामी आम चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी आवामी लीग : बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त
  3. महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
  4. पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय
  5. गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह
  6. सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
  7. ऑपरेशन सिंदूर: ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी’, भाजपा ने जारी किया देशभक्ति गीत
  8. सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला
  9. अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
  10. स्वर्ण मंदिर पर हमले की कोशिश पाकिस्तान की आतंकी सोच की पराकाष्ठा : तरुण चुघ
  11. सरकारी शिष्टमंडल के चयन में सरकार ने तोड़ी संसदीय परंपराएं : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंदूर’ का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे
  13. प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘भाजपा उन लोगों से डरती है, जो उन्हें पसंद नहीं’
  14. पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? कमल भारद्वाज ने बताई वजह
  15. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस का विरोध, मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘क्या वे पाकिस्तानी हैं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मई 2025, 10:24 PM IST
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस का विरोध, मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘क्या वे पाकिस्तानी हैं’
Read Time:3 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए भारत से सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विदेश का दौरा करेगा। सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के कुछ ग्रुप बनाए हैं। इसमें विभिन्न दलों के सांसदों को भी शामिल किया गया है। इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम भी शामिल किया गया है। लेकिन, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने उनके द्वारा दिए नामों को अस्वीकार कर अपनी मनमर्जी चलाई। कांग्रेस के इन आरोपों पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि क्या शशि थरूर भारतीय नहीं हैं, क्या शशि थरूर पाकिस्तान से आए हैं।

मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि अगर शशि थरूर संसद में बैठते हैं, तो क्या उन्हें भारत के लोगों ने नहीं चुना है। जब हमारे देश के 140 करोड़ लोगों में से किसी को देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाता है, तो यह सम्मान की बात होनी चाहिए। और अगर वह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए और भी बड़ा सम्मान है। कांग्रेस को गंदी राजनीति नहीं करना चाहिए। यह वक्त राजनीति करने का नहीं है।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर टीएमसी के रुख पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह वाकई बहुत दुख की बात है। ऐसे समय में जब देश को एकजुट होना चाहिए, विपक्षी दल राजनीति करने में लगे हैं। यह किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं है, यह हमारे देश के खिलाफ बनाए गए आतंक के माहौल के खिलाफ लड़ाई है। हमारा देश और हमारे सशस्त्र बल इस लड़ाई को लड़ रहे हैं, और इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं जरूर कहना चाहता हूं कि जो राजनीति करना चाह रहे हैं उन्हें इस वक्त राजनीति नही करना चाहिए। पूरी दुनिया ने हमारी सेना के पराक्रम को देखा है कि अगर भारत की आत्मा पर कोई हमला करेगा सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दल भी एकजुट हो जाएंगे।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हॉटस्पॉट की पहचान कर ली गई है और पीएम 2.5 कणों को हवा में फैलने से रोकने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तुरंत मिस्ट स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं। हमारी तरफ से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

गोल्डन टेंपल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से कभी भी बाज नहीं आया। गुरुद्वारा साहिब को नुकसान पहुंचाने की उसकी कोशिश का हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान का यह चेहरा पूरी दुनिया में बेनकाब हुआ है कि कैसे उसने हमारे धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रची थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *