BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 11:56 PM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

सवर्णों की तरह मुसलमानों को भी आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए आरक्षण : उदित राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 मार्च 2025, 10:25 PM IST
सवर्णों की तरह मुसलमानों को भी आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए आरक्षण : उदित राज
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के मुसलमानों को आरक्षण देने वाले बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए शिवकुमार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सवर्ण 10 प्रतिशत आरक्षण लें, लेकिन मुसलमान चार प्रतिशत भी न लें? जबकि मुसलमानों की आबादी सवर्णों से ज्यादा है।

कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने राज्य के सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “जब हम मंडल कमीशन की सिफारिश को देखेंगे, तो उसमें 60 से 70 प्रतिशत ओबीसी मुसलमान हैं। इतनी बड़ी संख्या मंडल कमीशन के अंदर है, जिन्हें सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर आरक्षण दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “अगर सवर्णों को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, तो मुसलमानों को क्यों नहीं दिया जा सकता? जबकि मुसलमानों की आबादी, सवर्णों की आबादी से कई गुना ज्यादा है। सवर्ण 10 प्रतिशत आरक्षण लें और मुसलमान चार प्रतिशत भी नहीं ले, यह बिल्कुल गलत है।”

एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दिए जाने के भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “अभी तक मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया गया था। आजादी से लेकर अब तक महत्वपूर्ण पदों पर 70 से 80 प्रतिशत तक सवर्ण और जनरल कैटेगरी के लोग हैं। ऐसे में किसी वजह से एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कमजोर हुआ। यह मुसलमानों के कारण तो नहीं हुआ। वहीं, जिनकी आबादी 10 प्रतिशत है, उन्हें आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि पूरी जनरल कैटेगरी भी उन्हीं की है। ऐसे में मुसलमानों के कारण आरक्षण कम होने की बात पूरी तरह से निराधार है।”

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के संविधान संबंधी बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। भाजपा नेता कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और संविधान बदलने की मंशा रखने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *