BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 07:39 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा-कांग्रेस को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 जनवरी 2025, 9:57 PM IST
सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा-कांग्रेस को घेरा
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है।”

पूर्व सीएम ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।”

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भाजपा नेता अमित मालविया की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि मैंने राहुल गांधी पर एक ही लाइन बोली और जवाब भाजपा वालों से आ रहा है। भाजपा को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है। शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *