BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 05:45 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  2. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  3. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  4. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  5. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  6. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  7. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  8. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  9. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  10. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  11. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  12. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  13. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  14. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  15. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी

सीएम रेखा गुप्ता ने आवास पर समर्थकों से की मुलाकात, जताया आभार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 12:10 PM IST
सीएम रेखा गुप्ता ने आवास पर समर्थकों से की मुलाकात, जताया आभार
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह भारी भीड़ देखी गई। समर्थक उनसे मिलने और बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान कई सीएम रेखा के साथ तस्वीरें खिंचवाते और गुलदस्ते भेंट करते दिखे।

सीएम रेखा गुप्ता ने भी अपने शुभचिंतकों और समर्थकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। रेखा गुप्ता सभी से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार कर रही हैं।

शनिवार को दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़ी कई बेहतरीन यादें हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें ‘दिल्ली की बेटी’ को मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया था।

इससे पहले रेखा गुप्ता ने अपने आवास से ही जनता को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री का ही आशीर्वाद है कि दिल्ली की बेटी को इतना बड़ा सम्मान मिला। मैं लगातार सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि कोई भी काम न रुके। मैं आश्वस्त करती हूं कि दिल्ली की जनता का एक भी दिन बर्बाद नहीं होने दूंगी। हर दिन का उपयोग दिल्ली की जनता के हित में किया जाएगा। हमारा बस एक ही मिशन है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनका कैबिनेट एक्शन मोड में है। सीएम ने बीते दिनों बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिल्ली में खोदी गई सड़कों, क्षतिग्रस्त सड़कों और यातायात संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और सुधार के निर्देश दिए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *