BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:51 PM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

स्वाति मालीवाल की अरविंद केजरीवाल से अपील, ‘ किसी दलित विधायक को बनाएं नेता प्रतिपक्ष’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 6:24 PM IST
स्वाति मालीवाल की अरविंद केजरीवाल से अपील, ‘ किसी दलित विधायक को बनाएं नेता प्रतिपक्ष’
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में किसी दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि अरविंद जी, उम्मीद है कि आप कुशलमंगल होंगे। दिल्ली चुनावों के नतीजों के बाद अपने स्वास्थ्य और मन की शांति पर ध्यान दे रहे होंगे। इस पत्र के माध्यम से आपके समक्ष एक जरूरी मांग रखना चाहती हूं। आपको याद होगा आपने 2022 में पंजाब चुनाव के दौरान वादा किया था कि जीतने के बाद हम एक दलित उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन बहुत दुख की बात है कि 3 साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ।

स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में आगे कहा कि अब जब दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का समय आया है, तो मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली से पार्टी के दलित समाज से आने वाले एक विधायक को आप दिल्ली का नेता प्रतिपक्ष बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि एक दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाना सिर्फ एक राजनीतिक निर्णय नहीं होगा, बल्कि यह हमारे मूल सिद्धांतों को निभाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करती हूं कि इस बार अपने वादे पर खरे उतरें और यह साबित करें कि आप सिर्फ बातें ही नहीं, बल्कि हकीकत में भी समानता और न्याय की राजनीति करते हैं। पंजाब से की गई वादाखिलाफी को दोहराने से बचें और इस ऐतिहासिक फैसले को लें।

बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटकर रह गई, जबकि भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर दिल्ली की सत्ता पर 27 साल बाद वापसी की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *