BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 12:11 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक खत्म, पाकिस्तान को कड़ा संदेश
  2. वेंस ने पीएम मोदी से कहा – आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार
  3. पहलगाम हमला : सुरक्षा बलों ने जारी किए आतंकवादियों के स्केच और तस्वीरें
  4. पहलगाम आतंकी हमला : प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर दौरा किया रद्द
  5. पहलगाम आतंकी हमला : अमित शाह ने कर दिया ऐलान, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
  6. पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख
  7. पहलगाम आतंकी हमला: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीच में छोड़ी अमेरिका-पेरू यात्रा
  8. पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, अमित शाह से की बात
  9. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  10. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  11. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  12. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  13. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  14. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  15. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता

हम विकासपुरी को विकसित क्षेत्र बनाएंगे : पंकज कुमार सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 9:44 PM IST
हम विकासपुरी को विकसित क्षेत्र बनाएंगे : पंकज कुमार सिंह
Read Time:2 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के गठन से एक दिन पहले बुधवार को विकासपुरी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नई सरकार में उनके विधानसभा क्षेत्र में भी काफी विकास होगा।

पंकज कुमार सिंह ने बीएनटी न्यूज़ को बताया, “दिल्ली में विकास कार्यों के बारे में मैं यही कहूंगा कि आप हमारा 90 दिन का रोडमैप देख लीजिए, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम विकासपुरी को विकसित क्षेत्र बनाएंगे।”

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह का पूरा टाइमटेबल भी सामने आया है। इसके मुताबिक, दिन में 11-12 बजे के बीच गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे। 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12:15 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पहुंचेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे। 12:25 बजे पीएम मोदी आएंगे। वहीं, 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12:35 बजे उपराज्यपाल नए मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *