BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 03:44 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या फिर एक और जुमला : आतिशी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 8:00 PM IST
होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या फिर एक और जुमला : आतिशी
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादों और दावों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 8 मार्च को हर महिला के खाते में 2500 जमा किए जाएंगे।

विपक्ष का कहना है कि अभी तक इस योजना का रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हुआ है, जिससे महिलाओं के बीच निराशा बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई महिलाओं के साथ एक प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा किया गया दूसरा वादा था होली के अवसर पर हर महिला को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का। जो अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि होली में अब केवल तीन दिन बचे हैं, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को यह समझ नहीं आ रहा कि उनके घर में फ्री सिलेंडर कब पहुंचेगा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से आई हुईं महिलाएं आम आदमी पार्टी के विधायकों के कार्यालयों में जमा हो रही हैं और यह सवाल उठा रही हैं कि उनके फ्री सिलेंडर का क्या हुआ। महिलाओं का कहना है कि भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 14 मार्च, होली के दिन, दिल्ली की सभी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या नहीं।

आतिशी ने कहा है कि महिलाओं का आरोप है कि यदि 2500 का वादा केवल एक “जुमला” निकला, तो क्या सिलेंडर का वादा भी महज एक छलावा साबित होगा? दिल्ली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष रेखा गुप्ता से जवाब मांगा है कि क्या होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या फिर यह भी एक चुनावी वादा बनकर रह जाएगा?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *