BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 01:26 PM
  • 41.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

100 दिन में दिल्ली बदलती हुई दिखाई देगी : पंकज कुमार सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 1:30 PM IST
100 दिन में दिल्ली बदलती हुई दिखाई देगी : पंकज कुमार सिंह
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो दिल्ली के लोगों से वादे किए वह पूरे जरूर होंगे। उन्होंने कहा है कि 100 दिन में दिल्ली बदलती हुई नजर आएगी। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को विकासपुरी में थे। यहां उन्होंने मंदिर शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज मां सर्वेश्वरी की असीम अनुकंपा से कर्म भूमि शक्ति मंच द्वारा निर्मांणाधीन मां दुर्गा के इस मंदिर का कार्य मेरी स्व. माताजी सीता सिंह की प्रेरणा से स्व. बाबू राज मोहन सिंह (पूर्व अतिरिक्त आयुक्त, दिल्ली) के सुपुत्र बाबू मनोज कुमार सिंह (अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, भारत) के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है। इस मंदिर की शिलापट स्थापना करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। मां दुर्गा की कृपा से यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज में शांति और समृद्धि का भी मार्गदर्शन करेगा।”

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर बन रहा है तो मन को बहुत सुकून मिल रहा है। क्योंकि, यह हम सभी का सपना था।

दिल्ली सरकार के बजट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, वह पूरे जरूर होंगे। दूसरी और दिल्ली 100 दिन में बदलने वाली है। दिल्ली के लोग राजधानी को बदलते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लगातार भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। दोनों पार्टी भाजपा को उन वादों की याद दिला रहे हैं जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजप के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया था। इसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा भी शामिल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *