BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 03:14 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

11 साल पहले दिल्ली साफ-सुथरी थी, ‘आप-दा’ के आने से बुरा हाल हो गया : अनुराग ठाकुर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 जनवरी 2025, 6:04 PM IST
11 साल पहले दिल्ली साफ-सुथरी थी, ‘आप-दा’ के आने से बुरा हाल हो गया : अनुराग ठाकुर
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले दिल्ली साफ-सुथरी थी, लेकिन ‘आप-दा’ के आने के बाद बुरा हाल हो गया।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “पिछले 11 सालों में दिल्ली की दुर्गति और विनाश करने का काम आम आदमी पार्टी ने किया है, लेकिन आज अरविंद केजरीवाल जवाब देने से भाग रहे हैं। कैग रिपोर्ट में नई शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर करीब 2,000 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आई। इसे न उन्होंने विधानसभा में पेश किया और न ही जनता के सामने जवाब देते हैं। आखिर ये जवाब देने से क्यों भाग रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां क्यों उड़ा रहे हैं, दिल्ली की जनता इसका जवाब मांगती है?”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 11 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण दिया, शराब घोटाला किया, पाठशाला की बजाय मधुशाला बनाने का काम किया, दिल्ली में कूड़ों का अंबार लगाया, यमुना जी को साफ करने के बजाय और ज्यादा प्रदूषित किया। दिल्ली आज से 11 साल पहले साफ-सुथरी थी, लेकिन ‘आप-दा’ के आने के बाद दिल्ली का बुरा हाल हुआ है। उस समय केजरीवाल खांसते थे, लेकिन आज पूरी दिल्ली खांस रही है। पहले केजरीवाल में गंदगी थी और आज पूरे दिल्ली में गंदगी है।”

भाजपा नेता ने आगे कहा कि “आज अगर दिल्ली को नशा मुक्त, प्रदूषण मुक्त और यमुना जी को साफ करना है एवं शराब घोटाले जैसे पापों से मुक्ति पानी है तो लोगों को भाजपा की डबल इंजन सरकार बनानी होगी। जिन योजनाओं से आम जनमानस को फायदा मिलता है, वो सभी योजनाएं चलेंगी। ये मोदी और डबल इंजन सरकार की गारंटी है। पीएम मोदी स्वयं भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली में लागू करवाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *