BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 02:43 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

29 जनवरी को दिल्ली में चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे : प्रणब झा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 10:47 PM IST
29 जनवरी को दिल्ली में चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे : प्रणब झा
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई बड़ा स्टार प्रचारक मैदान में नहीं उतरा है। जबकि, भाजपा ने दिल्ली में अपने स्टार प्रचारकों के तौर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस ने चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के साथ सेटिंग कर ली है।

चुनाव के बीच भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस नेता प्रणब झा ने शुक्रवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए हाल में कई घोषणाएं की थीं, जिसमें हमारे तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे थे। कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीलमपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल की तबियत खराब होने की वजह से वह आगे के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। लेकिन, अब उनकी तबियत ठीक है और वह चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का शेड्यूल भी तय है। 29 जनवरी को वह दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी पर हमला नहीं कर रही है। भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनक भाजपा है। 2019-22 के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी और अमित शाह पर हमला करना बंद कर दिया था।

लेकिन, जब पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल हुई, तो केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करना शुरू किया। कांग्रेस पर आरोप लगाने से अच्छा है कि भाजपा आम आदमी पार्टी के साथ अपने संबंधों को छुपाए रखें। दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं। भाजपा की मदद से ही केजरीवाल राजनीति में आए। कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए दिल्ली की जनता वोट करेगी और इस बार बदलाव होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *