BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 06:29 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  2. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  3. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  4. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  5. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  6. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  7. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  8. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  9. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  10. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  11. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  12. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  13. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  14. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  15. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र

अगली छठ पूजा में हम पूर्वांचल वासियों संग यमुना में डुबकी लगाएंगे: पंकज कुमार सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 फ़रवरी 2025, 10:25 PM IST
अगली छठ पूजा में हम  पूर्वांचल वासियों संग यमुना में डुबकी लगाएंगे: पंकज कुमार सिंह
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने दावा किया कि यमुना सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और उन्हें पूरा भरोसा है कि अगली छठ पूजा में वे पूर्वांचल वासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे।

बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ” हमारी सरकार 100 दिन का विजन पर काम कर रही है। मैं भी अपने विभाग की मीटिंग ले रहा हूं। कोशिश पूरी है कि दिल्ली की जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करें। इसके तहत हमें जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड को चालू कराना है। ट्रांसपोर्टेशन को लेकर बहुत सी चीजें खराब हैं, उन्हें भी ठीक करना है।”

मोहल्ला क्लीनिक के भविष्य पर बात करते हुए कहा, “मोहल्ला क्लीनिक के बारे में मेरा जो व्यक्तिगत अनुमान है वह है कि 40 से 50 फीसदी क्लीनिकों को पुरानी सरकार के नेताओं ने अपने फायदे के लिए खोल रखा था, उसमें कुछ होता ही नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर यह बात सत्य साबित हुई तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।”

वृद्धावस्था पेंशन के तहत मिलने वाली सहायता राशि को लेकर उन्होंने कहा, “हमने इसे कैबिनेट में पास कर दिया है। इसमें कुछ संवैधानिक प्रक्रियाएं होती हैं, इसके बाद यह लागू हो जाता है। जो आम आदमी पार्टी 8 साल तक राशन कार्ड का फार्म नहीं भर पाई वो हमसे कंपटीशन कर रहे हैं। हमने जो भी वादे दिल्ली की जनता से किए हैं, वह वादे बहुत ही जल्दी पूरे हो जाएंगे।”

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा, “कांग्रेस पार्टी सिर्फ आरोप ही लगाती रहती है। हमने जो दिल्ली में वादा किया है, उसे पूरा करके रहेंगे। अगली छठ पूजा में हम पूर्वांचल वासियों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाकर बताएंगे कि नदी साफ कैसे की जाती है?”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *