BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:24 PM
  • 40.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

अमित शाह का बयान तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही कांग्रेस, झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश : राजीव चंद्रशेखर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 दिसंबर 2024, 9:13 PM IST
अमित शाह का बयान तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही कांग्रेस, झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश : राजीव चंद्रशेखर
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद में डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह को घेर रहा है। जबकि शाह ने खुद कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक कांग्रेस ड्रामा कर रही है।

बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, हम सब जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति झूठ और गलत नैरेटिव पर आधारित है। पहले भी उन्होंने अमित शाह के एक वीडियो को तोड़ मरोड़ कर गलत संदेश फैलाने की कोशिश की थी। अब वह इसी तरह का झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान के बारे में झूठ बोलने की कोशिश कर रही है और इसने संविधान को तोड़ने की कई बार कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा अब लोगों के सामने आ चुका है। संविधान के बारे में कांग्रेस का रवैया अब सबके सामने है और जब यह पर्दाफाश हो गया है, तो वह इसे छुपाने के लिए राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।

चंद्रशेखर ने इसे राहुल बचाओ अभियान करार दिया और कहा कि यह राजनीतिक ड्रामा केवल राहुल गांधी की रक्षा करने के लिए चलाया जा रहा है, न कि डॉ. अंबेडकर और संविधान के सम्मान के लिए। कांग्रेस पार्टी अब संविधान और डॉ. अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है, जबकि असल में यह उनका प्रयास है ताकि लोग उनसे यह न पूछें कि वह पिछले 75 वर्षों में संविधान के बारे में किस तरह से बात करते आए हैं और उन्होंने संविधान के साथ क्या किया है।

राजीव चंद्रशेखर ने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी का यह नया नैरेटिव क्यों शुरू किया गया है? जब संसद में संविधान पर हो रही बहस के दौरान उनके इतिहास का पर्दाफाश हो गया था। उनका कहना था कि कांग्रेस इस विवाद को बढ़ाकर अपनी छवि सुधारने और विपक्षी दलों के सवालों से ध्यान भटकाना चाहती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *