BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 12:17 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  2. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  3. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  4. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  5. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  6. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  7. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  8. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  9. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  10. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  11. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  12. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  13. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  14. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  15. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया

अरविंद केजरीवाल को फ्री की राजनीति पर वोटों की रोटी सेंकनी बंद करनी चाहिए : अलका लांबा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 8:01 PM IST
अरविंद केजरीवाल को फ्री की राजनीति पर वोटों की रोटी सेंकनी बंद करनी चाहिए : अलका लांबा
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, फ्री की योजनाएं जनता का हक है, ये हर सरकार करती है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि अगर दिल्ली में ‘आप’ सरकार नहीं आई तो दिल्ली वासियों के लिए शुरू की गई फ्री की योजनाएं बंद हो जाएंगी।

कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने पलटवार करते हुए कहा, “उनको दिल्ली की जनता को डराना नहीं चाहिए। जनता को फ्री की योजनाएं न वो दे रहे हैं और न कोई दे सकता है, ये उनका अधिकार है। ये योजनाएं शीला दीक्षित के समय और मदन लाल खुराना के समय भी चल रही थी, सभी सरकारें ऐसा करती हैं। अरविंद केजरीवाल को फ्री की राजनीति पर वोटों की रोटी सेंकने की राजनीति बंद करनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “केजरीवाल ने शीला दीक्षित द्वारा बनाई गई दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली के लोगों ने उन्हें 10 देकर देख लिया है। वो सत्ता के लालची हैं और कुर्सी के लालच में किसी हद तक जाएंगे।”

उपराज्यपाल द्वारा अवैध घुसपैठियों को राष्ट्रीय खतरा बताने पर कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर राष्ट्रीय खतरा है, तो प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री क्या कर रहे हैं। जब चुनाव आता है, तो वो डराने का काम करते हैं।”

दिल्ली में चुनाव में केजरीवाल पर पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा प्रचार कराए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “ये आरोप नहीं बल्कि सच्चाई है। पंजाब की पुलिस, जन-धन जो पंजाब की जनता के लिए है, उसका इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव में प्रचार करने के लिए कर रहे हैं।”

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *