BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 12:41 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

अरविंद केजरीवाल ने ही दिया होगा गैंगस्टर को जेल में फोन : योगेंद्र चंदोलिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 दिसंबर 2024, 3:55 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने ही दिया होगा गैंगस्टर को जेल में फोन : योगेंद्र चंदोलिया
Read Time:2 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि नरेश बाल्यान गिरफ्तार हो गया है, लेकिन आम आदमी पार्टी उनकी गिरफ्तारी को लेकर हम पर आरोप लगा रही है।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, “आम आदमी पार्टी को यह बताना चाहिए कि गैंगस्टर को फोन किसने दिया? मुझे ऐसा लगता है कि गैंगस्टर को फोन भी अरविंद केजरीवाल देकर आए होंगे, जब वह जेल गए थे। तिहाड़ जेल उनकी है और जिनको धमकी दे रहे हैं वह गैंगस्टर भी उन्हीं के लोग हैं। धमकी देने वाले नरेश बाल्यान है, लेकिन वह आरोप हम पर लगा रहे हैं। यह सरकार दिल्ली से जाने वाली है।”

योगेंद्र चंदोलिया ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो कुछ भी बोलते हैं। जिसने हमला किया है, उसे पुलिस ने पकड़ा है। उससे पूछना चाहिए कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है या नहीं। अगर वह बस मार्शल को हटाएंगे और जिनके परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई, वह आपको मारेंगे नहीं तो क्या करेंगे। मगर वह इस घटना का आरोप भी हमारे ऊपर लगा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वह लोग उनकी बात क्यों नहीं सुनते हैं और इसका समाधान क्यों नहीं करते हैं। एलजी ने बोल दिया कि 1 नवंबर से उन्हें काम पर लगाएं, लेकिन आज एक महीना हो गया है। अरविंद केजरीवाल गए तो मुख्यमंत्री आतिशी आ गईं और वह उनकी एक महीने की तनख्वाह भी खा गए। वह इसका जवाब क्यों नहीं देते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *