BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:20 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

आतिशी किस्मत से बनीं विधायक, ‘आप’ के नेता उन्हें नहीं मानते नेता प्रतिपक्ष : वीरेंद्र सचदेवा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:55 PM IST
आतिशी किस्मत से बनीं विधायक, ‘आप’ के नेता उन्हें नहीं मानते नेता प्रतिपक्ष : वीरेंद्र सचदेवा
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाने को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई। उनके बयान पर अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप (आतिशी) अकेले ऐसा उदाहरण हैं, जो कुर्सी पर बैठने के बावजूद सीएम नहीं बनीं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पूछ रही हैं कि मुख्यमंत्री कौन है? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप तो अकेले ऐसा उदाहरण हैं, जो कुर्सी पर बैठने के बावजूद सीएम नहीं बनीं। भाजपा की जवाबदेही दिल्ली की जनता के प्रति है और हम उन्हें ही जवाब देंगे।”

उन्होंने कहा, “पांच महीनों तक आम आदमी पार्टी (आप) का मुख्यमंत्री जेल में रहा था। क्या उस समय आपने (आप पार्टी) बताया था कि कौन हैं मुख्यमंत्री? आतिशी के पास कहने को कुछ नहीं बचा है। आप (आतिशी) किस्मत से विधायक तो बन गई हैं, मगर आपकी पार्टी के ही लोग आपको नेता प्रतिपक्ष मानने को तैयार नहीं हैं। आपकी (आतिशी) पार्टी में झूठ बोलना सिखाया जाता है।”

वीरेंद्र सचदेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आम आदमी पार्टी आज आंतरिक कलह से जूझ रही है, जिसका असर उसके नेतृत्व पर साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी न तो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में टिक पाईं और न ही अब नेता प्रतिपक्ष बनने की स्थिति में हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने बार-बार अपने पद की गरिमा को तार-तार किया है, मुख्यमंत्री रहते हुए मर्यादा का उल्लंघन किया और अब भी निराधार बयानबाजी कर रही हैं।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में जारी सत्ता संघर्ष पर आतिशी को कुछ बोलना चाहिए, भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले बेहतर होगा कि वह अपनी राजनीतिक जमीन बचाने पर ध्यान दें। जब पार्टी के वरिष्ठ विधायक ही उन्हें नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, तो आम जनता का समर्थन कैसे मिलेगा?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *