BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:38 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

आप के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका भाजपा में शामिल, कहा – भाजपा करेगी क्षेत्र का विकास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 11:00 PM IST
आप के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका भाजपा में शामिल, कहा – भाजपा करेगी क्षेत्र का विकास
Read Time:2 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तल्ख टिप्पणी की।

अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं की और जनता की समस्याओं को अनदेखा किया।

अवतार सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कालका जी विधानसभा में जो काम रुके हुए थे, वो अब तक नहीं हुए। यहां के वर्तमान विधायक ने जनता की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। कालकाजी विधानसभा में आज भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। सड़कों की हालत बहुत खराब है, गलियां टूट चुकी हैं, सफाई की हालत भी जर्जर है। उनके कार्यकाल में सभी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि आतिशी को जनता से कोई मतलब नहीं है, जो काम होने थे, वह आज तक नहीं हुए। उन्होंने अपने सारे कार्य 2021 से ही रोक रखे हैं, लोग परेशान हैं क्योंकि कोई सुनने वाला नहीं है। यही कारण है कि हमने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आतिशी ने कभी भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं की, जनता के लिए कोई काम नहीं करवाए।

उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी तरह से विश्वास रखते हैं कि रमेश बिधूड़ी के आने से ही यहां विकास संभव होगा। वह जनता के प्रतिनिधि रहे हैं, उनका अनुभव और प्रभाव प्रशासन को भी काम करने के लिए मजबूर करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *