BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 06:29 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता
  2. ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’
  3. नया सीईसी चुनने का निर्णय अपमानजनक और गलत : राहुल गांधी
  4. ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
  5. सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान से कांग्रेस का किनारा
  6. ‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
  7. ‘चीन पर सैम पित्रोदा का बयान, गलवान के शहीदों का अपमान’ : सुधांशु त्रिवेदी
  8. डीएफआई प्रेसिडेंट ने उठाया राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल, बताया 2021 में ही केंद्र सरकार ने पहचान ली थी ड्रोन की अहमियत
  9. चीन दुश्मन नहीं, भारत को बदलना होगा नजरिया : सैम पित्रोदा
  10. दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी कांपी धरती, घबराए लोग
  11. दिल्ली एनसीआर में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके
  12. नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में मुआवजे का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें
  13. राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ पर जताया दुख
  14. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए जमा भीड़ में मची भगदड़, 15 की मौत
  15. कुंभ जाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे यात्री, घुटन के कारण कई लोग बेहोश

‘आप’ को देश कभी माफ नहीं करेगा, बिजली कट पर हो रही है गंदी राजनीति : तजिंदर सिंह बग्गा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 11:54 PM IST
‘आप’ को देश कभी माफ नहीं करेगा, बिजली कट पर हो रही है गंदी राजनीति : तजिंदर सिंह बग्गा
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले बिजली कट की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आप विधायक आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजली कट की समस्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर आतिशी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल किस बात का बदला ले रहे हैं। दिल्ली में हो रहे पावर कट के लिए जिस तरह से भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है, यह गलत है और यह बात आम आदमी पार्टी भी जानती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधिवत रूप से भाजपा की सरकार नहीं बनी है। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री ने शपथ नहीं ली है। ऐसे में जब तक नया सीएम शपथ नहीं लेता, दिल्ली की जिम्मेदारी कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी के पास है। लेकिन, ये लोग दिल्ली की हार से इतने परेशान हो चुके हैं कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर एक बार फिर दिल्ली के लोगों को ठगने का कार्य करने लगे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि अभी तो दिल्ली की जनता ने उन्हें 22 सीटें दी हैं। इस तरह के कृत्य करते रहेंगे तो देश कभी आप को माफ नहीं करेगा।

आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार पावर कट की शिकायतें आ रही हैं। गत 8 फरवरी के बाद से कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली कटने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गत 9 फरवरी को कई इलाकों में चार घंटे के लिए पावर कट हुआ, जबकि 8 फरवरी से ही रात 12 बजे सनलाइट कॉलोनी आश्रम में रातभर बिजली गुल रही। गत 10 फरवरी को राधेपुरी ईस्ट दिल्ली में दो घंटे का पावर कट हुआ, वहीं विकासपुरी इलाके में चार घंटे तक बिजली गुल रही।

उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को आनंद पर्वत और रोहतक रोड क्षेत्रों में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली की सप्लाई बाधित रही। 11 फरवरी को ही तिलक नगर में भी एक घंटे का लंबा पावर कट हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *