BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 02:38 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

‘आप’ सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया : योगेंद्र चंदोलिया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 फ़रवरी 2025, 9:44 PM IST
‘आप’ सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया : योगेंद्र चंदोलिया
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी पुख्ता होने का दावा किया। चंदोलिया ने यमुना की सफाई पर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी चल रही है। यह कार्यक्रम सरकारी है, लेकिन इसमें भारतीय जनता पार्टी की सहभागिता भी है। अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में जितने भी मंदिर, गुरुद्वारा और मठ हैं, उन सभी से लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।”

उन्होंने कहा, “20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी खुद शामिल होंगे। अधिक संख्या में उन लोगों की भी उपस्थिति होगी, जो दिल्ली चुनाव में सक्रिय रूप से लगे थे। सारी तैयारियां 19 फरवरी की रात तक पूरी कर ली जाएंगी।”

अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह फैसला चीफ सेक्रेटरी को तय करना है। मेरे हिसाब से जो विधायक हार गए, उनको भी कार्यक्रम में बुलाना चाहिए। उन्होंने ये क्यों कहा कि यमुना को मैं साफ नहीं कर पाया, इसके लिए मुझे माफ कर दीजिए।”

यमुना की सफाई को लेकर चंदोलिया ने कहा, “जब यमुना की सफाई के लिए मशीनें पहले आई हुई थी, तो अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने सफाई के लिए प्रयास क्यों नहीं किया? ऐसे में उनको काम करने की इच्छा नहीं थी।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच यमुना की गंदगी मुख्य मुद्दा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने चुनावी भाषण में कई बार यमुना नदी की गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) को घेरते नजर आए थे। चुनाव में जीत के बाद भी पार्टी कार्यालय में दिए अपने भाषण में भी उन्होंने यमुना की गंदगी का जिक्र किया था। इसके साथ ही यमुना की सफाई का भी फिर से भरोसा दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *