BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 03 मई 2025 01:55 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

इंडिया ब्लॉक खत्म, कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहती है : केसी त्यागी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 फ़रवरी 2025, 7:06 PM IST
इंडिया ब्लॉक खत्म, कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहती है : केसी त्यागी
Read Time:3 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद और जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में इंडी अलायंस की स्थिति और सोशल मीडिया पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया।

इंडी अलायंस की स्थिति और उसे खत्म करने को लेकर उठ रही मांग के सवाल किए जाने पर केसी त्यागी ने कहा, “गठबंधन पहले ही समाप्त हो चुका है। जब नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू ने अपने आप को गठबंधन से अलग कर लिया, तो हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई। कांग्रेस पार्टी हमेशा से क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की कोशिश करती रही है। उनके द्वारा खोजा गया जन आधार अब क्षेत्रीय दलों द्वारा छीना जा चुका है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद थे और उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ सीट शेयर करना जरूरी नहीं समझा। अब, वह क्षेत्रीय दलों को हराकर खुद को विकल्प के रूप में पेश करना चाहते हैं।”

केसी त्यागी ने कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उमर ने कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने निपटाया और दिल्ली में आप को कांग्रेस ने निपटाया। इस पर केसी त्यागी ने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। भाजपा उनके बीच नहीं है, लेकिन यह लड़ाई समय के साथ और तेज हो सकती है। संभव है कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी अलग-अलग चुनाव लड़े, क्योंकि दोनों दलों के बीच अस्तित्व की लड़ाई छिड़ी हुई है।

इसके अलावा, केसी त्यागी ने सोशल मीडिया पर सख्त कानून की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम प्रेस की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं, हम आपातकाल के दौर से गुजरे हैं, लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें चरित्र हनन और अफवाहों का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। सभी दलों को मिलकर एक गंभीर विचार-विमर्श करना चाहिए और इसके लिए कोई आचार संहिता तय करनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *