BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 19 अप्रैल 2025 05:09 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  2. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  3. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  4. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  5. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  6. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  7. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  8. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  9. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  10. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  11. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन
  12. पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय से की बातचीत, वक्फ कानून को बताया ऐतिहासिक कदम
  13. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर ‘महागठबंधन’ ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा-जदयू ने कसा तंज
  14. दाउदी बोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वक्फ कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
  15. मुर्शिदाबाद हिंसा : तस्वीरें गवाह, उपद्रवियों ने सैकड़ों घर लूटे, जलाकर किया राख

कांग्रेस ने 1975 में की थी संविधान की हत्या, अब फैला रही भ्रम : राजेंद्र गहलोत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 नवंबर 2024, 10:15 PM IST
कांग्रेस ने 1975 में की थी संविधान की हत्या, अब फैला रही भ्रम : राजेंद्र गहलोत
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश भी आरोप लगाया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कहा, “पीएम मोदी ने संविधान दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर लोगों में जन जागृति पैदा की और बताया कि संविधान के अनुसार लोकतंत्र और संसदीय परंपराएं चलती हैं, इसलिए आम लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।”

उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, “कांग्रेस क्या कहेगी, जिसने 25 जून 1975 को संविधान की हत्या की। हम लोगों ने 25 जून 1975 से लेकर 1977 तक लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के शासन में नागरिकों और प्रेस के अधिकारों को खत्म कर दिया गया। कांग्रेस हमेशा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करती रही है और समय-समय पर इस तरह का भ्रम फैला रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी भ्रम फैलाने का काम किया। हालांकि, उपचुनाव और अन्य प्रदेशों के चुनावों में सिद्ध हो गया कि जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। जनता ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना मतदान किया और भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीती है।”

उन्होंने बधाई देते हुए कहा, “मैं संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं। हम लोकतंत्र और संविधान को संरक्षित करने के लिए सदैव काम करते रहेंगे।”

संविधान दिवस भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ का एक विशेष कार्यक्रम संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया। यहां राष्ट्रपति ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी किया। इस दौरान एक डाक टिकट भी जारी किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *