BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 06:57 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  2. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  3. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  4. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  5. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  6. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  7. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  8. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  9. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  10. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  11. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  12. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  13. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  14. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  15. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव

कांग्रेस ने कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को उतारा चुनावी मैदान में

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 10:47 PM IST
कांग्रेस ने कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को उतारा चुनावी मैदान में
Read Time:1 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।”

आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व नेता अलका लांबा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

अलका लांबा 2015 में आप के टिकट पर चांदनी चौक से निर्वाचित हुईं थींं। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा उम्मीदवार सुमन गुप्ता को 18 हजार से अधिक मतों से हराया था। आम आदमी पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने 2019 में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

2020 के विधानसभा चुनाव में अलका लांबा ने कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था। लेक‍िन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी ने यह सीट जीती थी। इस चुनाव में अलका लांबा तीसरे स्थान पर रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *