BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 10:07 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  2. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  3. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  4. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  5. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  6. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  7. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  8. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  9. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  10. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  11. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  12. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  13. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  14. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  15. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल

कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:46 AM IST
कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान नेता का एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहा हैं।

इस बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी करके अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। वीडियो में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक तरफ दिल्ली की गंदगी और दूसरी तरफ शीश महल दिखा रहे हैं। बीते दिनों सर्द रात में राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स का दौरा किया था और मरीजों तथा उनके परिजनों से बात की थी।

वीडियो में एक तरफ लगातार शीश महल को अंदर और बाहर से दिखाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी वीडियो में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गंदगी को दिखा रहे हैं।

राहुल गांधी कह रहे हैं कि एम्स के बाहर 21वीं सदी में लोग सर्द रात में लेटे हुए हैं। रहने, खाने के लिए जगह नहीं है और यहां गंदगी है। राहुल गांधी यमुना को दिखाते हुए कह रहें है कि देखो चमकती हुई दिल्ली। पैरिस जैसी दिल्ली है। यमुना में गंदगी है, कचरा है। दिल्ली में केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया। साफ-सफाई तो जुमला है।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे। 2025 चल रही है, केजरीवाल को आकर यमुना में डुबकी लगानी चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “हमें यमुना को सिर्फ एक वाटर बॉडी के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी (लिविंग बिगेन) के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है, तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *