BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 11:47 AM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

कृषि को उन्नत बनाने के लिए वैज्ञानिक-किसान संवाद जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 5:19 PM IST
कृषि को उन्नत बनाने के लिए वैज्ञानिक-किसान संवाद जरूरी : शिवराज सिंह चौहान
Read Time:3 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि विकसित राष्ट्र की दिशा में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए ‘एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम’ के मंत्र के साथ एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को एक “महाआंदोलन” करार दिया, जिसमें वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधे संवाद और साझेदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि कृषि मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक, उन्नतशील किसान और राज्य सरकारों के कृषि विभाग, सभी एक टीम के रूप में मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह टीम भावना ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह महाआंदोलन खेती को बेहतर बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन लागत को घटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और किसान साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं कि खेती को कैसे अधिक उन्नत और लाभकारी बनाया जाए।

कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.4 प्रतिशत रही है। यह हमारे मेहनती किसानों की मेहनत और सरकार की नीतिगत पहलों का परिणाम है। मैं अपने सभी किसानों को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हुए नीतिगत सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सीधा लाभ अब किसानों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के पानीपत में किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने राज्य के किसानों से इस महायज्ञ में शामिल होकर उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और अपनी आय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित खेती का संकल्प देश के प्रत्येक कोने और प्रत्येक गांव तक पहुंच रहा है। किसानों का जीवन बदलने वाले इस अभियान से जन-जन जुड़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *