BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 26 मई 2025 02:22 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  2. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
  3. एनडीए सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन पर ‘अद्भुत’ विचार-विमर्श की सराहना की
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद स्थिति की समीक्षा, उत्तरी और पश्चिमी कमान के दौरे पर सीडीएस
  5. हम जातिगत राजनीति नहीं करते, लेकिन वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना जरूरी : जेपी नड्डा
  6. पटना : लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, बिहार की राजनीति गरमाई
  7. मुख्यमंत्री परिषद बैठक : सीएम साय ने बताया कैसे बस्तर बना संस्कृति और विकास का केंद्र
  8. शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में आतंकवाद से लड़ने के भारतीय संकल्प को दोहराया
  9. ‘हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है…’, बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव
  10. पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक, सीएम धामी ने उत्तराखंड में लागू यूसीसी पर दिया प्रस्तुतिकरण
  11. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  12. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  13. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  14. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी

केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर, घोटालों का बनाया कीर्तिमान : कुलजीत सिंह चहल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 10:58 PM IST
केजरीवाल के कथनी और करनी में अंतर, घोटालों का बनाया कीर्तिमान : कुलजीत सिंह चहल
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर कटाक्ष किया। इसे लेकर आप और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह चहल ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के कथनी और करनी के बीच अंतर हैं। केजरीवाल ने वादा किया था कि वह बड़ा घर या बंगला नहीं लेंगे, लेकिन उन्होंने क्या किया, ये सब जनता के बीच है। वहीं विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हर गरीब को पक्का घर मिल जाए, उसकी बात करते हैं।

केजरीवाल ने घोटालों का नया रिकॉर्ड बनाया है। जनता मन बना चुकी है कि चुनाव में आप सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। विश्व के लोकप्रिय नेता पीएम मोदी जनता के लिए हित के काम कर रहे हैं। वो गरीबों को घर और मुफ्त में राशन दे रहे हैं। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल को खारिज कर देगी।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल कोविड जैसी महामारी के समय शराब नीति बना रहे थे। वो जिन मोहल्ला क्लिनिक की बात करते हैं, आज वह मोहल्ला क्लिनिक शराबियों का अड्डा बन गए है। उन्‍होंने पांच सौ नए स्कूल खोलने का वादा क‍िया था, लेकिन एक भी नया स्कूल नहीं खोला। बीस नए कॉलेज खोलने का भी वादा क‍िया था, लेक‍िन एक भी नया कॉलेज नहीं खोला।

उन्होंने कहा कि छह रेवड़‍ियों का झांसा देकर वह 12 रबड़ी डकार गए। रबड़ियां डकार-डकार कर उन्हें जेल तक भी जाना पड़ा है। जनता उनसे 80 हजार करोड़ का जल बोर्ड घोटाला, शिक्षा के नाम पर क्लास रूम घोटाला, पीडब्ल्यूडी घोटाला पर सवाल पूछ रही है। समझ नहीं आता सरकार में घोटाला या घोटाले में सरकार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *