BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 03:33 AM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

केजरीवाल के काम से जनता खुश है : जितेंद्र सिंह शंटी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 8:43 AM IST
केजरीवाल के काम से जनता खुश है : जितेंद्र सिंह शंटी
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। शाहदरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र सिंह शंटी को प्रत्याशी बनाया है। शंटी ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में दावा किया की लोग पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के काम से खुश हैं।

जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा, “जब से केजरीवाल ने मुझे शाहदरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है, इस विधानसभा में उत्साह का माहौल है। मैं जनता के बीच जा रहा हूं और उनका समर्थन मांग रहा हूं। मैं समझता हूं कि जनता को नेता नहीं बल्कि काम चाहिए।”

झुग्गियों में भाजपा नेताओं के प्रवास पर जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा कि कुछ लोग एक दिन झुग्गियों में गुजार कर बहुत कुछ पाना चाहते हैं। मैंने तो 30 साल अपना जीवन वहीं समर्पित किया है।

शाहदरा विधानसभा से वर्तमान विधायक और विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल का टिकट काटे जाने पर आप नेता ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों से भी बीएनटी न्यूज़ ने बात की। स्थानीय निवासी सनी ने बताया कि अभी तो यहां से वर्तमान में रामनिवास गोयल विधायक हैं। उनके कार्यकाल में भी काम हुआ है। लेकिन, पता चला है कि आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र सिंह शंटी को प्रत्याशी बनाया है। शंटी अच्छे इंसान हैं। कैसे विधायक साबित होंगे, यह तो आने वाला वक्त तय करेगा।

एक अन्य स्थानीय आसिफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस विधानसभा से जिसे प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कोविड के दौरान लोगों की मदद की थी। जनता उनके सेवा कार्य से खुश है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से विधानसभा सीट से लड़ेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से उम्मीदवार होंगी। आतिशी 2020 में इस सीट से पहली बार विधायक चुनी गई थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *