BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 17 मार्च 2025 02:44 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मेरी ताकत 140 करोड़ देशवासी और हजारों साल की समृद्ध परंपरा’, लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में बोले पीएम मोदी
  2. पाकिस्तान ने जैसा बीज बोया, वैसा ही काट रहा : उदित राज
  3. सेंट्रल बैंकिंग, लंदन ने आरबीआई को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के लिए चुना, पीएम मोदी ने कहा- सराहनीय उपलब्धि
  4. नितिन गडकरी के समर्थन में उतरे कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी नेता, कहा- मुस्लिमों को मुख्य धारा में लाना होगा
  5. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 : इंडिया मास्टर्स ने जीता खिताब, टूर्नामेंट में छाए रहे सचिन, युवराज
  6. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ
  7. बिहार: कांग्रेस आज से ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा की कर रही शुरुआत
  8. मार्क कार्नी ने ली कनाडा के नए पीएम पद की शपथ
  9. दिल्ली का दिल फिर टूटा, मुंबई ने दूसरी बार जीता डब्ल्यूपीएल खिताब
  10. पाकिस्तानियों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री
  11. सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, ‘अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने वालों को नंगा करके करेंगे पिटाई’
  12. कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  13. अमित शाह ने लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का क‍िया उद्घाटन
  14. लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से पॉडकास्ट बातचीत का किया खुलासा, पीएम मोदी ने बातचीत को बताया आकर्षक
  15. गुजरात : कांग्रेस नेता दिनशा पटेल ने की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के लिए पीएम मोदी की सराहना

कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मार्च 2025, 12:02 AM IST
कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। इस्लामिक सेंटर में शनिवार को दिल्ली स्टेट हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम अपने मित्र के घर आए हैं, और यह वास्तव में बहुत शांतिपूर्ण और सुखद लगता है। देश को सामाजिक सद्भाव और समृद्धि के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस देश में सभी के लिए जगह है। भारत एक बहुत बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में हम सभी को प्यार के साथ आगे बढ़ना है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि रमजान का पाक महीना चल रहा है। जगह-जगह पर इफ्तार पार्टी का आयोजन होता है। दिल्ली स्टेट हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां और उनकी टीम ने इफ्तार की बहुत अच्छी व्यवस्था की। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। कल शांतिपूर्ण तरीके से होली हुई। सभी लोग मिलजुलकर रहेंगे और कार्य करेंगे। हज कमेटी के द्वारा भी बहुत अच्छा कार्य हो रहा है।

इफ्तार पार्टी में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह खुशी का अवसर है कि दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, और मुझे भी इसमें शामिल होने का अवसर मिला।

कौसर जहां ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि आज होली के ठीक बाद मैंने यह इफ्तार पार्टी आयोजित की। इसमें बड़ी संख्या में लोगों का शामिल होना और मुख्यमंत्री की मौजूदगी इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के खूबसूरत धागों से बंधा हुआ है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। 15 दिन बाद ईद है, मेरी ओर से सभी को ईद की मुबारकबाद भी है। मैं चाहती हूं कि जिस तरह से हिन्दू-मुसलमान भाईयों ने शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज के दौरान भाईचारा दिखाया है। यह आगे भी जारी रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *